Russia ने Ukraine के ओडेसा पर तीन मिसाइल हमले किए

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कीव: रूस ने बंदरगाह शहर ओडेसा पर तीन मिसाइल हमले किए हैं, जिसमें काफी लोग हताहत हुए। यह जानकारी यूक्रेन के अधिकारियों ने दी।

उक्रेइंस्का प्रावदा की रिपोर्ट के अनुसार, एक सोशल मीडिया पोस्ट में, ओडेसा क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख मैक्सिम मार्चेंको ने कहा कि मिसाइलों को शुक्रवार को रूस से जुड़े क्रीमिया से लॉन्च किया गया था।

मार्चेंको ने आगे कहा कि, रूसियों को मिसाइलों द्वारा हमारी भूमि पर हर हमले पर पछतावा होगा।

यूक्रेनी सेना के ऑपरेशनल कमांड साउथ ने कहा कि हवाई सुरक्षा ने नागरिक आबादी को खतरे में डालने वाले कई रूसी हमलों को रोका था। उन्होंने कहा कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और उन्होंने इसकी जांच शुरू कर दी है।

Share This Article