रूस के राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ सैन्य विद्रोह की चेतावनी

वैगनर ग्रुप की आर्मी यूक्रेन के बाखमुत में तैनात है, येवेगेनी का आरोप है कि व्लादिमीर पुतिन उनके सैनिकों की कोई मदद नहीं कर रहे

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मॉस्को: रूस के कमांडर इगोर गिरकिन ने चेतावनी दी है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के खिलाफ वैगनर ग्रुप सैन्य विद्रोह (Wagner Group Mutiny) कर सकता है।

उल्लेखनीय है कि वैगनर ग्रुप प्राइवेट आर्मी (Wagner Group Private Army) का संचालन करता है। इसके प्रमुख येवेगेनी प्रिगोझिन हैं। येवेगेनी प्रिगोझिन कभी पुतिन के करीबी रहे हैं।

वैगनर ग्रुप (Wagner Group) की आर्मी यूक्रेन के बाखमुत में तैनात है। येवेगेनी का आरोप है कि व्लादिमीर पुतिन उनके सैनिकों की कोई मदद नहीं कर रहे। इसलिए वह अपने सैनिकों को यूक्रेन के मोर्चे से हटा सकते हैं।

येवेगेनी प्रिगोझिन रूस के कट्टरपंथियों में काफी लोकप्रिय

रूसी कमांडर इगोर गिरकिन (Commander Igor Girkin) का कहना है कि अगर शीर्ष नेतृत्व से बात किए बिना येवेगेनी अपने सैनिकों को मोर्चे से हटाते हैं तो इसे सैन्य विद्रोह ही माना जाएगा।

रूस के कमांडर इगोर ने कहा कि अगर प्रिगोझिन अपने सैनिकों को हटाते हैं तो यह रूस के लिए विनाशकारी साबित हो सकता है। सनद रहे वैगनर ग्रुप (Wagner Group) के प्रमुख येवेगेनी प्रिगोझिन रूस के कट्टरपंथियों में काफी लोकप्रिय हैं। वह शक्तिशाली नेता के रूप में उभर रहे हैं।

Share This Article