सचिन सिवाच पुरुष 60 किग्रा मुक्केबाजी के क्वार्टर फाइनल में

भारतीय मुक्केबाज सचिन सिवाच ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में 60 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। अब वह पदक पक्का करने से सिर्फ एक जीत दूर हैं।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Commonwealth Games 2026 : पूर्व विश्व युवा चैंपियन सचिन सिवाच सोमवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुषों की 60 किग्रा मुक्केबाजी स्पर्धा के राउंड ऑफ 16 में इंग्लैंड के विलियम हेविट को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए।

सचिन ने हेविट को 4-1 से हराया। 26 साल के भारतीय खिलाड़ी ने इंग्लैंड के मुक्केबाज के खिलाफ धैर्य बरकरार रखते हुए जीत दर्ज की। पांच जज में से चार ने भारतीय मुक्केबाज के पक्ष में फैसला दिया।

जज एक, दो, तीन और पांच ने सचिन को 29-27 से विजेता घोषित किया जबकि जज चार ने हेविट को 29-27 का स्कोर दिया।

सचिन ने तीनों राउंड में लगातार स्कोरिंग करते हुए मुकाबले में दबदबा बनाया।

उन्होंने चार जज के स्कोर पर शुरुआती दो राउंड जीते और फिर एक जज के हेविट के पक्ष में स्कोर करने के बावजूद जीत हासिल की। भारतीय खिलाड़ी ने आखिरी राउंड में एक अंक कटने के बावजूद जीत पक्की कर ली।

इस जीत से सचिन राष्ट्रमंडल खेलों में पदक से सिर्फ एक जीत दूर हैं। अब उनका अगला मुकाबला क्वार्टर फाइनल में बोत्सवाना के ट्रेजर मोरेमी से होगा। मोरेमी ने अंतिम 16 के मुकाबले में लेसोथो के टोका लिटाबे को खंडित फैसले में 3-2 से हराया।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।