ट्रैक्टर को बचाने के क्रम में यात्री से भरी टेंपो हुई अनियंत्रित, 9 घायल

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Gumla Road Accident : गुमला (Gumla ) जिले के सदर थाना क्षेत्र के आंजन आश्रम के समीप सोमवार की देर शाम तेज गति से सामने से आ रही ट्रैक्टर को बचाने के क्रम में यात्रियों से भरी टेंपो (Tempo) अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई।

जिससे टेंपो में सवार 9 लोग घायल हो गए हैं। इनमें से पांच लोगों को गंभीर चोटें आई है जिन्हें इलाज के लिए Sadar Hospital में भर्ती कराया गया है।

घायलों में बेंदोरा निवासी लाल मुनी देवी,आशु कुमारी,आंजन निवासी किरण कुमारी,आश्रित खरवार व टेंपो चालक विक्की नायक शामिल हैं।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सभी टोटो बाजार से अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान आंजन आश्रम के समीप सामने से तेज गति से आ रहे Tractor से बचने के दौरान टेंपो अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया।

जिससे टेंपो में सवार 9 लोग घायल हो गए। वहीं गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को Ambulances की सहायता से सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

Share This Article