कुख्यात अपराधी मिथुन नोनिया को पुलिस ने दबोचा, मिलने जा रहा था अपने गुर्गे से…

बताया जाता है कि मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के महादेववरण गांव का मिथुन कुख्यात व पेशेवर अपराधी है, उस पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नौ मामले दर्ज हैं

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

साहिबगंज : मिथुन नोनिया, मिथुन मंडल और मिथुन महतो के नाम से बने तीन Aadhar card  लेकर अपने गुर्गे से मिलने जा रहा था साहिबगंज का कुख्यात अपराधी मिथुन नोनिया (Mithun Nonia)। इसी दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया।

विभिन्न थानों में दर्ज हैं 9 मामले

बताया जाता है कि मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के महादेववरण गांव का मिथुन कुख्यात व पेशेवर अपराधी (Notorious and Professional Criminal) है। उस पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नौ मामले दर्ज हैं।

इनमें लूट, चोरी, डकैती, छिनतई, आर्म्स एक्ट, दहेज प्रथा व मारपीट जैसे आरोप हैं। पुलिस के अनुसार, वाहन चेकिंग के दौरान तालझारी थाना क्षेत्र स्थित शहीद चौक के पास बाइक सवार पुलिस को देख भागने लगा।

पुलिस शक होने पर बाइक (JH11Y- 4880) सवार को खदेड़कर पकड़ा गया, जिसने पूछने पर अपना नाम मिथुन कुमार नोनिया बताया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply