साहिबगंज में रंगदारी अपराध की योजना बनाते दो गिरफ्तार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Sahebganj Criminals Arrested: जिरवाबाड़ी थाना (Jiravabari Police station) पुलिस ने रंगदारी वसूली की योजना बना रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार (Arrest) आरोपितों में बड़ा जिरवाबाड़ी के बबलू मंडल और पप्पू मंडल शामिल हैं। इनके पास से पुलिस एक देशी कट्टा और एक गोली बरामद किया है।

पप्पू मंडल हाल ही में जमानत पर जेल से निकला है। बबलू मंडल बम कांड में वांछित था।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि गुप्त सूचना पर निरापाडा जंगल में छापेमारी कर रंगदारी वसूली (Extortion Recovery) करने की योजना बना रहे बबलू मंडल और पप्पू मंडल को गिरफ्तार किया गया।

बबलू मंडल तालझारी थाना क्षेत्र स्थित मसकलईया गांव में 15 सितंबर को हुए बम कांड, जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के चानन में राजा मंडल को गोली मारकर जख्मी करने में वांछित था।

बबलू मंडल पर जिरवाबाड़ी थाना में चार मामले दर्ज हैं जबकि तालझारी थाना में एक मामला दर्ज है। पप्पू मंडल पर जिरवाबाड़ी थाने में आठ मामले दर्ज हैं।

Share This Article