नयी दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के नेता साकेत गोखले ने एक आरटीआई जवाब का हवाला देते हुए बृहस्पतिवार को निर्वाचन आयोग पर आरोप लगाया कि वह मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए इस्तेमाल किये गए सॉफ्टवेयर और एल्गोरिदम की जानकारी छिपा रहा है।

सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के तहत दायर अर्जी के जवाब में आयोग ने कहा था कि मांगी गई जानकारी ‘‘व्यावसायिक विश्वास, व्यापारिक गोपनीयता और बौद्धिक संपदा’’ से जुड़ी थी।


