
रांची: राजधानी में सखुआ महोत्सव-2026 की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। इस सिलसिले में मेयर रोशनी खलखो ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ चुटिया स्थित ‘इक्कीसो महादेव’ मंदिर का दौरा कर उद्घाटन स्थल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि सखुआ महोत्सव हरित और पर्यावरण-अनुकूल रांची के निर्माण में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होगा।
उन्होंने झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के इस प्रयास में आम जनता से भी बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। इस अवसर पर उप नगर आयुक्त रवींद्र कुमार, सहायक प्रशासक, वार्ड 46 की पार्षद आरती कुमारी, निगम के कर्मचारी और स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

