चलती ट्रेन में मिला 16 किलो गांजा, कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप

ऑपरेशन नारकोस के तहत हटिया रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने ट्रेन से 16 किलो लावारिस गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई गई।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रेलवे सुरक्षा बल ने ‘ऑपरेशन नारकोस’ के तहत हटिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन  संख्या-13352 से 8 लाख मूल्य का 16 किलोग्राम लावारिस गांजा बरामद किया है। 30 जुलाई की सुबह आरपीएफ पोस्ट मुरी के एस्कॉर्ट प्रभारी उपनिरीक्षक सचिन कुमार को ट्रेन 13352 के कोच S-4 के शौचालय के पास दो लावारिस बैग मिले। इसकी सूचना तुरंत हटिया आरपीएफ और रांची फ्लाइंग टीम को दी गई। सुबह 7 बजे ट्रेन के हटिया स्टेशन पहुंचते ही आरपीएफ ने जांच शुरू की, लेकिन आसपास के यात्रियों में से किसी ने भी बैग पर अपना दावा नहीं किया।

सहायक सुरक्षा आयुक्त (रांची) पीएस नेगी के मार्गदर्शन में प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर दोनों बैगों की तलाशी ली गई। डीडी किट से जांच करने पर बैग में मौजूद पदार्थ गांजा निकला, जिसका कुल वजन 16 किलोग्राम पाया गया। फ्लाइंग टीम के उपनिरीक्षक रवि शेखर ने गांजे को मौके पर सील कर जीआरपी हटिया को सौंप दिया। जीआरपी हटिया ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस ऑपरेशन में आरपीएफ रांची, हटिया और मुरी पोस्ट के अधिकारी व जवान उपनिरीक्षक सचिन कुमार, उपनिरीक्षक रवि शेखर, एएसआई प्रभात कुमार और कांस्टेबल कुमार पप्पू, हेमंत व दिलीप कुमार जीतरवाल शामिल रहे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।