रांची ; रांची झारखंड की राजधानी रांची से सटे लातेहार जिले के महुआडांड़ प्रखंड में बन रहे झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय के निर्माण में गुणवत्ता सुनिश्चित करने को लेकर ग्रामीणों की शिकायत पर ग्रामीण विकास विभाग, भारत सरकार ने तत्काल संज्ञान लिया है।लातेहार जिले के महुआडांड प्रखंड अंतर्गत चैनपुर पंचायत में करोड़ों रुपये की लागत से यह आवासीय विद्यालय बनाया जा रहा है। ग्रामीणों ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को लेकर चिंता जताते हुए केंद्र सरकार के CPGRAMS पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत संख्या *DORLD/E/2026/0016453* है।

केंद्र सरकार ने शुरू की कार्रवाई
ग्रामीणों की शिकायत मिलते ही ग्रामीण विकास मंत्रालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसे जांच के लिए संबंधित विभाग को अग्रसारित कर दिया है। मंत्रालय द्वारा नोडल अधिकारी के रूप में श्री प्रभात कुमार, उप सचिव को नामित किया गया हैशिकायत में ग्रामीणों ने मांग की थी कि निर्माण कार्य में उपयोग हो रही सामग्री की जांच हो, उच्चस्तरीय टीम गठित की जाए और छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गुणवत्ता से कोई समझौता न हो।
ग्रामीणों ने जताया आभार
केंद्र सरकार के त्वरित संज्ञान पर ग्रामीणों ने खुशी जताई है। उनका कहना है कि इससे यह संदेश गया है कि सरकार बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा को लेकर गंभीर है।ग्रामीणों ने कहा हमने सिर्फ अपनी बात रखी थी। सरकार ने उसे सुना और तुरंत कार्रवाई शुरू की। अब हमें पूरा भरोसा है कि विद्यालय का निर्माण पूरी गुणवत्ता के साथ होगा।
बेटियों के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कदम
झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा संचालित यह आवासीय विद्यालय लातेहार जिले की सैकड़ों छात्राओं के लिए शिक्षा का बड़ा केंद्र बनेगा। शिकायत के बाद शुरू हुई जांच से यह सुनिश्चित होगा कि भवन मजबूत और सुरक्षित बने।


