सलमान खान के 4-5 अवतार करेंगे हैरान! ‘मॉन्स्टर’ में कभी गंजे तो कभी दाढ़ी वाले लुक में दिखेंगे भाईजान

Manu Shrivastava
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सलमान खान के फैंस के लिए अपकमिंग फिल्म ‘मॉन्स्टर’ से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में सुपरस्टार का लुक पूरी तरह बदला हुआ नजर आएगा. सलमान कहानी के दौरान करीब 4-5 अलग-अलग अवतार में दिखाई दे सकते हैं, जिससे फिल्म में उनके किरदार को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है.

8 लुक्स पर हुआ था टेस्ट

बताया जा रहा है कि मेकर्स ने सलमान के लिए कई लुक्स पर काम किया है. करीब 8 लुक्स क शॉर्टलिस्ट किया गया था. इसके लिए अलग-अलग लुक टेस्ट किए गए, जो कथित तौर पर अप्रैल में करीब 7 दिनों तक चले. इन टेस्ट के बाद फिल्म के लिए कुछ खास लुक्स को चुना गया है.

कभी गंजे तो कभी छोटे बालों में दिखेंगे

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान का एक लुक पूरी तरह गंजे सिर वाला होगा, जबकि दूसरे अवतार में उनके बाल काफी छोटे दिखाई देंगे. इसके अलावा एक लुक में सलमान दाढ़ी के साथ नजर आ सकते हैं. कुछ अवतारों को बेहद इंटेंस और खतरनाक बताया जा रहा है, जो फिल्म के एक्शन अंदाज को और दमदार बना सकते हैं.

बड़े स्केल पर बन रही है एक्शन फिल्म

‘मॉन्स्टर’ का निर्देशन वामशी पैदिपल्ली कर रहे हैं और इसे प्रोड्यूसर दिल राजू बड़े स्तर पर तैयार कर रहे हैं. फिल्म में नयनतारा भी अहम भूमिका में नजर आएंगी. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह एक बड़े स्केल की एक्शन एंटरटेनर फिल्म होगी, जिसे ईद 2027 के मौके पर रिलीज करने की तैयारी है.

50 फीसदी शूटिंग पूरी

प्रोड्यूसर दिल राजू ने फिल्म की प्रोग्रेस को लेकर भी जानकारी दी है. उनके मुताबिक अगस्त के अंत तक फिल्म की करीब 50 फीसदी शूटिंग पूरी हो चुकी थी. उन्होंने सलमान के फिल्म के लिए किए गए मेकओवर की भी तारीफ की है. अब फैंस को इंतजार है कि सिल्वर .

 

Share This Article