बिना तामझाम के सामंथा रुथ प्रभु का मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप दिखाकर बोलीं- इसे ही मान लीजिए

Manu Shrivastava
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु अपने अलग अंदाज और शानदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं. इन दिनों उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही है. इसकी खास बात यह है कि सामंथा ने पारंपरिक मैटरनिटी फोटोशूट के बजाय बेहद साधारण और मजेदार अंदाज चुना है. उन्होंने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को अपने मैटरनिटी फोटोशूट की झलक दिखाई.

सोफे पर आराम करती दिखीं अभिनेत्री

तस्वीर में सामंथा आराम से सोफे पर लेटी हुई नजर आ रही हैं. उन्होंने सनग्लासेस लगाए हैं और उनका टॉप बेबी बंप के ऊपर सहज अंदाज में रखा हुआ है. किसी महंगे सेटअप, भारी मेकअप या डिजाइनर आउटफिट के बिना सामंथा का यह अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है. अभिनेत्री ने अपने इस मजेदार अंदाज से यह भी दिखाया कि मैटरनिटी फोटोशूट के लिए हमेशा बड़े इंतजाम जरूरी नहीं होते.

फैंस ने लुटाया प्यार, कमेंट्स में कही ये बात

सामंथा की तस्वीर सामने आते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में प्यार बरसाना शुरू कर दिया. एक यूजर ने उन्हें ‘सबसे कूल होने वाली मां’ बताया, तो दूसरे ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि बच्चा पहले से ही सारी लाइमलाइट चुरा रहा है. कुछ लोगों ने ‘मदर इज मदरिंग’ और ‘अब तक का सबसे अच्छा मैटरनिटी फोटोशूट’ जैसे कमेंट भी किए. कई फैंस ने उनके लिए सुरक्षित डिलीवरी की कामना की.

कब हुई थी सामंथा और राज निदिमोरू की शादी?

सामंथा ने फिल्ममेकर राज निदिमोरू से 1 दिसंबर 2025 को शादी की थी. दोनों ने कोयंबटूर स्थित ईशा योग केंद्र के लिंगा भैरवी मंदिर में बेहद निजी समारोह में विवाह किया था.

जून 2026 में की थी प्रेग्नेंसी की पुष्टि

सामंथा ने जून 2026 में फिल्म ‘मा इंटी बंगाराम’ की सफलता के जश्न के दौरान अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी. उन्होंने यह भी बताया था कि अपने पेशेवर काम पूरे करने के बाद वह कुछ समय का ब्रेक लेंगी. हालांकि, अभिनेत्री ने अभी तक डिलीवरी की आधिकारिक तारीख नहीं बताई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिसंबर 2026 में कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत कर सकता है.

 

 

Share This Article