वेस्टर्न यूरोप के smartphone मार्केट में सैमसंग ने शीर्ष में बनाई जगह

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सोल/नई दिल्ली: पश्चिमी यूरोप के स्मार्टफोन बाजार में साल की तीसरी तिमाही में भी सैमसंग ने सूची में अपने लिए शीर्ष स्थान को बरकरार रखा है और यह क्रम सेल में गिरावट होने के बाद भी कंपनी ने जारी रखा हुआ है।

गुरुवार को प्रदर्शित एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है।

इंडस्ट्री रिसर्चर इंटरनेशनल डेटा कॉर्प (आईडीसी) के मुताबिक, 35.6 फीसदी बाजार में हिस्सेदारी के साथ जुलाई से सितंबर तक की अवधि में दक्षिण कोरिया की इस दिग्गज तकनीकि कंपनी ने वेस्टर्न यूरोप के मार्केट में 1.03 करोड़ स्मार्टफोन की शिपिंग की है।

योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, हालांकि पिछले साल के मुकाबले यह आंकड़े कुछ कम हैं, क्योंकि उस दौरान कंपनी ने 35.8 फीसदी मार्केट शेयर के साथ 1.1 करोड़ स्मार्टफोन की शिपिंग की थी।

सैमसंग के बाद दूसरे पायदान पर एप्पल और तीसरे में शाओमी का नाम शुमार है।

Share This Article