Tesla की फुल सेल्फ ड्राइविंग कार पोल से जा टकराई

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सैन फ्रांसिस्को: टेस्ला की फुल सेल्फ ड्राइविंग (एफएसडी) बीटा आधारित कार के एक पोल से टकराने का वीडियो यूट्यूब पर सामने आया है। इसे एफएसडी बीटा आधारित कार का पहला हादसा माना जा रहा है।

ऑटो टेक वेबसाइट एलेक्ट्रेक पर प्रकाशित खबर के मुताबिक, यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है, जब टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने कुछ समय पहले ही दावा किया था कि उनकी एफएसडी बीटा आधारित कार एक साल पूरे होने के बाद भी किसी हादसे का शिकार नहीं हुई है।

हालांकि मस्क के इस दावे से पहले भी एफएसडी बीटा आधारित टेस्ला वाई मॉडल के एक मालिक ने अमेरिका के सड़क सुरक्षा प्राधिकरण में दर्ज अपनी शिकायत में यह दावा किया था कि इस सिस्टम के कारण उसकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, लेकिन इस शिकायत की पुष्टि नहीं की जा सकी है।

अब एआई आधारित एफएसडी बीटा ड्राइवर ने यूट्यूब पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें साफ-साफ देखा जा सकता है कि उसकी नई कार सड़क पर बाइक लेन को अलग करने वाली पोल से जाकर टकरा गई।

रिपोर्ट में बताया गया है कि यह हादसा छोटा था और ड्राइवर को कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन कार का पेंट निकल गया।

उल्लेखनीय है कि टेस्ला एफ एसडी बीटा आधारित कार की कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है।

इसे टेस्ला की फुल सेल्फ ड्राइविंग सॉफ्टवेयर का पहला पड़ाव माना जाता है, जिसका परीक्षण कंपनी द्वारा चुने गए टेस्ला कार के मालिक कर रहे हैं।

यह कार स्वचालित है और कार के नेविगेशन सिस्टम में डाले गए डेस्टिनेशन के अनुसार चलती है, लेकिन परीक्षण में शामिल किए गए कार मालिक वाहन के प्रति जिम्मेदार होते हैं और उन्हें हर समय चौकन्ना रहना होता है।

Share This Article