शादी के बाद खुद को बिल्कुल नहीं बदलना चाहिए, शोएब से तलाक के बाद सानिया ने…

इंडियन टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) का पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक से हाल में ही तलाक हुआ है। पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) ने 41 साल की उम्र में तीसरी शादी की और सानिया मिर्ज़ा से अपना रिश्ता खत्म कर दिया था।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Sania Mirza After Divorce: इंडियन टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) का पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक से हाल में ही तलाक हुआ है। पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) ने 41 साल की उम्र में तीसरी शादी की और सानिया मिर्ज़ा से अपना रिश्ता खत्म कर दिया था।

इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर इन दोनों से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं, ऐसा ही अब एक ताज़ा Video सामने आया है जो सानिया मिर्ज़ा का है।

सानिया मिर्ज़ा से शादी को लेकर सवाल हुआ

दरअसल, Twitter पर एक Video सामने आया है जिसमें Sania Mirza से शादी को लेकर सवाल हुआ है। सानिया से पूछा गया कि वो अगर नए जोड़ों को कोई सलाह देना चाहती हैं, तब क्या कहेंगी। इस पर सानिया मिर्ज़ा जवाब देती हैं कि शादी के बाद खुद को बिल्कुल भी नहीं बदलना चाहिए, क्योंकि आप जैसे थे आपको उसी हिसाब से पसंद किया गया है।

वीडियो पर लोग अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे

सानिया मिर्ज़ा के इस Video पर लोग अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। लोगों ने Sania की तारीफ भी की है, क्योंकि सानिया ने भी खुद को शादी के बाद नहीं बदला और अपने बोल्ड अंदाज़ के लिए हमेशा ही जानी गई। सानिया मिर्ज़ा की गिनती भारत के Top Role Models में होती हैं।

सानिया मिर्ज़ा और शोएब मलिक का हाल ही में तलाक हुआ

बता दें कि सानिया मिर्ज़ा और शोएब मलिक का हाल ही में तलाक (Divorce) हुआ था। दोनों का करीब 14 साल का रिश्ता खत्म हुआ था, दोनों का एक बेटा भी है।

शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद (Sana Javed) से शादी की थी, उसी के बाद सानिया और शोएब के तलाक की बात सामने आई थी। सानिया के परिवार की ओर से बयान दिया गया था कि उन्होंने अपनी मर्ज़ी से रिश्ता खत्म किया है।

Share This Article