राजकीयकृत मध्य विद्यालय हातमा मे संजय सर्राफ ने किया मतदान

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री और झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने झारखंड नगर निकाय चुनाव के तहत वार्ड संख्या- 2 स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय, हातमा (रांची) मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक का मतदान करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे विकास, पारदर्शिता और जनहित को ध्यान में रखकर महापौर एवं वार्ड पार्षद का चयन करें। शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित मतदान प्रक्रिया के बीच बड़ी संख्या में मतदाताओं की सहभागिता लोकतंत्र के प्रति जागरूकता का परिचायक रही। गौरतलब है कि सोमवार को राज्य के 48 नगर निकायों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। मतों के द्वारा 6124 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।