राम मंदिर के लिए संजय सेठ ने दिया 1 लाख 1 हजार 101 रुपये का अंशदान

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के सांसद संजय सेठ ने अयोध्या में राम जन्मभूमि भव्य मंदिर निर्माण के लिए रविवार को एक लाख एक हजार 101 रुपये की राशि मंदिर निर्माण निधि के लिए दी।

मेयर आशा लकड़ा ने उनसे यह सहयोग राशि प्राप्त किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक रविशंकर, पूर्व मंत्री व विधायक सीपी सिंह, कांके के विधायक समरी लाल भी मौजूद रहे।

सेठ ने कहा कि राम इस देश की सांस्कृतिक एकता के प्रतीक हैं। राम जन जन के हैं।

भारत के कण कण में राम हैं। यह हम सबका सौभाग्य है कि इस महान कार्य में हमसब सहभागिता निभा रहे हैं।

उन्होंने आह्वान किया कि भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए हर नागरिक यथाशक्ति अवश्य दान दें। हमारा गिलहरी सा योगदान भी इस पवित्र कार्य में बड़ी भूमिका निभाएगा।

Share This Article