सरायकेला में भीषण सड़क हादसा, सवारियों से भरी बस और ट्रक की टक्कर में कई घायल

सरायकेला के तुता मोड़ पर सवारियों से भरी बस और ईंट लदे ट्रक की जोरदार टक्कर में कई लोग घायल हुए। हादसे के बाद अफरा-तफरी मची, पुलिस जांच में जुटी।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Seraikela Accident: सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे से अफरा-तफरी मच गई। सिल्ली-रांगामाटी सड़क मार्ग स्थित तुता मोड़ के पास सवारियों से भरी तूफान बस और ईंट लदे ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कई यात्री घायल हो गए, जबकि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला और राहत कार्य शुरू किया। घटना के बाद दोनों वाहनों के चालक मौके से फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक, तूफान बस टाटा से तिरुलडीह चौड़ा की ओर जा रही थी, जबकि ईंट लदा ट्रक रामगढ़ से रांगामाटी की ओर आ रहा था। तुता मोड़ के समीप दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई।

हादसे के कारण सड़क पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर ईचागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इधर, घटना के बाद बस में रखे कुछ सामानों के गायब होने की भी सूचना सामने आई है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।