SIR और जनगणना पर झामुमो एक्टिव, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने में जुटी पार्टी

SIR और आगामी जनगणना को लेकर झामुमो ने संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने की मुहिम तेज की, कार्यकर्ताओं और BLA को प्रशिक्षण व जागरूकता अभियान में लगाया।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Mukti Morcha: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और आगामी जनगणना को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। पार्टी केंद्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर पंचायत से बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं और बूथ लेवल एजेंट (BLA) को सक्रिय करने की तैयारी में जुटी है।

झामुमो महासचिव एवं प्रवक्ता विनोद पांडेय राज्यभर में सांगठनिक बैठकों के जरिए कार्यकर्ताओं को SIR प्रक्रिया और उसके संभावित राजनीतिक प्रभावों की जानकारी दे रहे हैं। पार्टी नेतृत्व का जोर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क बढ़ाने पर है।

मुख्यमंत्री आवास में 20 और 21 अप्रैल को आयोजित दो दिवसीय बैठक में हेमंत सोरेन ने संगठन को गांव और बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया था। बैठक में SIR और जनगणना को लेकर विपक्षी दलों की रणनीतियों का मुकाबला करने और संगठन को सक्रिय बनाए रखने पर चर्चा हुई थी।

इसी कड़ी में 25 मई को लोहरदगा और 26 मई को गुमला में जिला से लेकर बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों एवं BLA की बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में मतदाता सूची सत्यापन, लोगों को जागरूक करने और संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया गया।

पार्टी ने अगले चरण में 2 जून को पश्चिम सिंहभूम, 3 जून को पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां तथा 4 जून को सिमडेगा में बैठकें आयोजित करने का फैसला किया है। झामुमो का कहना है कि वह गांव-गांव और बूथ-बूथ तक पहुंचकर लोगों को जागरूक करेगी और संगठन को और मजबूत बनाएगी।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।