डुमरी प्रखंड में हुई सरहुल पूजा समिति की बैठक, 16 अप्रैल को निकलेगा जुलूस

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Gumla Sarhul Puja : गुमला जिले के डुमरी (Dumri) प्रखंड में रविवार को सरना स्थित धुमकुड़िया भवन में सरहुल पूजा समिति (Sarhul Puja Committee) की बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष जून उरांव ने की।

बैठक में सर्वसम्मति से 16 अप्रैल को प्रखंड सरहुल पूजा (Sarhul Puja) महोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही आदिवासी धार्मिक स्थल ककड़ोलता में पूजा अर्चना कर गांव-गांव जाकर जोर शोर से प्रचार प्रसार करने की निर्णय लिया गया ।

प्रखंड Sarhul Puja महोत्सव के मुख्यातिथि के रूप आदिवासी धर्मगुरु बंधन तिग्गा,विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद सुदर्शन भगत,पूर्व विधायक शिवशंकर उरांव होंगे। साथ ही महोत्सव को सफल बनाने के लिए विभागो का बंटवारा कर जिम्मेवारी दिया गया।

Share This Article