
चतरा: झारखंड के पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता शुक्रवार से तीन दिवसीय चतरा दौरे पर रहेंगे। दौरे के दौरान वे खेल, जनसंपर्क और सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे। पूर्व मंत्री श्री भोगता में बताया कि 7 अगस्त को पूर्व मंत्री कुंदा प्रखंड की बौधाडीह पंचायत के काशीलौंग गांव में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे क्षेत्र के लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। 8 अगस्त को चतरा स्थित अपने आवासीय कार्यालय में जनता दरबार सह जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित होगा। यहां वे लोगों से सीधे मुलाकात कर उनकी शिकायतें और सुझाव सुनेंगे। दौरे के अंतिम दिन 9 अगस्त को पूर्व मंत्री जिला मुख्यालय स्थित सरना टोंगरी में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा वे जिले में आयोजित अन्य सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे।

