दिल्ली पुलिस पर प्रदर्शन के दौरान ‘जानलेवा’ हमला करने का आरोप, ‘आप’ प्रदेश अध्यक्ष ने शिकायत दी

सौरभ भारद्वाज ने प्रदर्शनों के दौरान दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया। उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कर स्वतंत्र जांच की मांग की।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने हाल के प्रदर्शनों के दौरान उन पर ‘‘जानलेवा’’ हमला किए जाने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को पुलिस आयुक्त के पास लिखित में शिकायत दर्ज कराई। भारद्वाज ने मांग की कि ‘आपराधिक साजिश’ के लिए प्राथमिकी दर्ज की जाए और उस समय तैनात दिल्ली पुलिस तथा अन्य सुरक्षा बलों द्वारा उन पर किए गए ‘‘खतरनाक और जानलेवा शारीरिक हमले’’ की स्वतंत्र जांच कराई जाए।

भारद्वाज ने अपने पत्र में कहा, ‘‘मैं दिल्ली में सार्वजनिक सभाओं के दौरान दिल्ली पुलिस के कर्मियों और अर्धसैनिक बलों के जवानों द्वारा मुझ पर किए गए शारीरिक हमले की तीन बेहद गंभीर और खतरनाक घटनाओं के संबंध में औपचारिक एवं समेकित शिकायत दर्ज कराने के लिए यह पत्र लिख रहा हूं। इन हमलों की प्रकृति, उन्हें अंजाम देने के तरीके और उनकी पुनरावृत्ति से स्पष्ट होता है कि ये भीड़ को नियंत्रित करने के सामान्य उपाय नहीं हैं।’’

उन्होंने कहा कि इसके बजाय, ये आधिकारिक ड्यूटी की आड़ में उन्हें गंभीर शारीरिक नुकसान पहुंचाने या उनकी जान लेने के लिए रची गई ‘‘समन्वित आपराधिक साजिश’’ का हिस्सा हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई तो वह अदालत का रुख करेंगे। पिछले सप्ताह कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रदर्शन के आह्वान के दौरान, जब भारद्वाज और ‘आप’ के अन्य नेताओं ने जंतर-मंतर की ओर मार्च करने की कोशिश की, तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।