SBI ने होम और ऑटो लोन किया सस्ता, जानें नई ब्याज दरें

News Aroma
2 Min Read
#BOI Security Officer Vacancy 2025
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

SBI Loan: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने हाल ही में रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती की थी। इसके बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने भी अपने होम और ऑटो लोन की ब्याज दरों में कमी की है। इससे अब लोन लेना पहले से सस्ता और आसान हो गया है। आइए जानते हैं नई ब्याज दरों के बारे में।

होम लोन की नई ब्याज दरें

SBI का होम लोन एक्सटर्नल बेंचमार्क रेट (EBR) से जुड़ा होता है। नई ब्याज दरें इस प्रकार हैं:

1.होम लोन: 8.25% से 9.2% (क्रेडिट स्कोर के आधार पर)
2.होम लोन मैक्सगेन (ओवरड्राफ्ट): 8.45% से 9.4%
3.टॉप-अप लोन: 8.55% से 11.05%
4. टॉप-अप (ओवरड्राफ्ट) लोन: 8.75% से 9.7%
5. प्रॉपर्टी के बदले लोन: 9.75% से 11.05%
6. सीनियर सिटिजंस के लिए रिवर्स मॉर्गेज लोन: 11.3%
7.YONO इंस्टा होम टॉप-अप लोन: 9.1%

नई ब्याज दरें आपके क्रेडिट स्कोर पर निर्भर करेंगी। क्रेडिट स्कोर अच्छा होने पर कम ब्याज दर का फायदा मिलेगा।

बिजनेस लोन पर क्या असर?

SBI के बिजनेस लोन मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स (MCLR) से जुड़े होते हैं। बैंकर्स का कहना है कि डिपॉजिट पर ब्याज दरें घटने पर ही बिजनेस लोन सस्ते होंगे। फिलहाल, HDFC बैंक ने RBI की कटौती के बावजूद अपना MCLR बढ़ा दिया है।

ऑटो लोन पर नई ब्याज दरें

1.SBI के ऑटो लोन एक साल के MCLR (9%) से जुड़े हैं।
2.स्टैंडर्ड कार लोन, SBI कार लोन, NRI कार लोन और एश्योर्ड कार लोन की ब्याज दरें 9.2% से 10.15% तक हैं।
3.लॉयल्टी कार लोन स्कीम: 9.15% से 10.1%
4.SBI ग्रीन कार लोन (इलेक्ट्रिक गाड़ियां): 9.1% से 10.15%
5.टू-व्हीलर लोन: 13.35% से 14.85%
6.इलेक्ट्रिक वाहनों पर 0.5% की छूट मिलती है।

SBI ने ग्रीन व्हीकल्स (इलेक्ट्रिक वाहन) को बढ़ावा देने के लिए कम ब्याज दरें रखी हैं।

 

 

Share This Article