SBI एफडी पर देगा अब ज्‍यादा ब्‍याज, यहां चेक करें लेटेस्ट रेट्स

News Aroma
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

SBI FD Rates Hike : देश के सबसे बड़े बैंक, भारतीय स्‍टेट बैंक (SBI) ने फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट की ब्‍याज दरों (SBI FD Rate) को बढ़ा दिया है। कुछ खास अवधि की Deposits पर 75 Basis Points तक की वृद्धि की गई है।

बैंक ने रिटेल डिपॉजिट्स (2 करोड़ रुपये तक) और बल्क डिपॉजिट्स (2 करोड़ रुपये से ऊपर) के Interest Rate में इजाफा किया है।

बढ़ी हुई ब्याज दरें 15 मई से लागू हो गई हैं। 46 दिन से लेकर 179 दिन की एफडी स्कीम पर 75 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की गई है। अब आम ग्राहक को 4.75 फीसदी के बजाय 5.50 फीसदी ब्याज मिलेगा। वहीं Senior Citizen को इस अवधि की एफडी पर 5.25 फीसदी के बजाय 6 फीसदी ब्याज बैंक देगा।

SBI ने 180 से 210 दिन में मैच्‍चोर होने वाली एफडी की ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की है। ऐसे में सामान्य ग्राहकों को अब 5.75 फीसदी के बजाय 6 फीसदी ब्याज दर से ब्‍याज मिलेगा।

वहीं 211 दिन से लेकर 1 साल तक की FD पर बैंक सामान्य ग्राहकों को 6.00 फीसदी के बजाय 6.25 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 6.75 फीसदी ब्याज देगा।

बल्क एफडी कराने पर भी ज्‍यादा ब्‍याज

भारतीय स्‍टेट बैंक ने रिटेल के अलावा बल्क FD की ब्याज दरों में भी इजाफा किया है। बैंक ने 7 से 45 दिन की FD पर अब आम ग्राहक को 5. 00 फीसदी के बजाय 5.25 फीसदी ब्याज देगा।

वरिष्‍ठ नागरिकों को 5. 50 फीसदी के बजाय 5.75 फीसदी सालाना की दर से ब्‍याज मिलेगा। 46 से 179 दिन की FD पर बैंक ने 50 बेसिस प्वाइंट्स का इजाफा ब्याज दरों में किया है।

अब बैंक सामान्य ग्राहकों को 5. 75 फीसदी के बजाय 6.25 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 6.25 फीसदी के बजाय 6. 75 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है।

इन FDs पर भी मिलेगा ज्‍यादा ब्‍याज

भारतीय स्‍टेट बैंक ने 180 से 210 दिन की बल्क एफडी की ब्याज दरों को भी बढ़ा दिया है। अब आम ग्राहकों को 6। 50 फीसदी के बजाय 6.60 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 7.00 फीसदी के बजाय 7.10 फीसदी की सालाना ब्याज दर देगा।

बैंक 1 से 2 साल की अवधि वाली FD पर आम ग्राहक को 7 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 7.50 फीसदी की दर से ब्‍याज देगी। 2 से 3 साल की FD पर 50 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की गई है जिसके बाद अब सामान्य ग्राहकों को इस एफडी पर 7 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 7.50 फीसदी ब्याज बैंक देगा।

Share This Article