खूटी में हुए सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार की मौत

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूटी: शहर के मुख्य पथ पर पिपरा टोली के समीप सोमवार देर शाम हुई एक सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार लगभग 45 वर्षीय एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत (Death) हो गई।

समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार देर शाम जब बारिश हो रही थी, उसी दौरान एक अज्ञात वाहन स्कूटी को ठोकर मारते हुए फरार हो गया।

पुलिस  स्कूटी के आधार पर मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी

इस दुर्घटना में पक्की सड़क पर गिरे स्कूटी सवार की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही खूंटी थाना के पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर से शव को उठाकर अपने कब्जे में लिया। पुलिस (Police) दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी के आधार पर मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।

Share This Article