सरायकेला के मुस्लिम बस्ती से 230 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद, महिला गिरफ्तार

ब्राउन शुगर बेचने वाली महिला ने बताया कि वह ब्राउन शुगर मुर्शिदाबाद के मोगला नामक व्यक्ति से खरीदी है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सरायकेला: आदित्यपुर की मुस्लिम बस्ती से पुलिस ने 230 पुड़िया ब्राउन शुगर (Brown sugar) जब्त किया।

इसी के साथ पुलिस ने बस्ती की अहमद गली की एक महिला को भी गिरफ्तार किया। महिला की पहचान नाजमुम निशा (Nazmum Nisha) (38) के रूप में हुई है।

करीब 20 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद

ब्राउन शुगर बेचने वाली महिला ने बताया कि वह ब्राउन शुगर (Brown sugar) मुर्शिदाबाद के मोगला नामक व्यक्ति से खरीदी है।

बरामद ब्राउन शुगर का वजन करीब 20 ग्राम है। जिसकी कीमत बाजार में करीब 70 हजार रुपए है।

Share This Article