Serie A : बोलोग्ना को हराकर टॉप-4 में पहुंची जुवेंतस

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रोम: इटालियन क्लब जुवेंतस ने बोलोग्ना को 2-0 से हराकर सेरी-ए लीग की अंकतालिका में फिर से टॉप चार में अपनी जगह बना ली है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जुवेंतस को इस मैच से पहले टेबल टॉपर एसी मिलान के करीब पहुंचने के लिए केवल एक अंक की जरूरत थी।

रविवार रात खेले गए इस मैच में जुवेंतस के लिए पहला गोल आर्थर ने 15वें मिनट में किया, जोकि उसका पहला गोल है।

इसके बाद वेस्टन मैक्नी ने 71वें मिनट में एक और गोल करके जुवेंतस की लीड को 2-0 कर दिया।

इस जीत के बाद जुवेंतस की टीम अंकतालिका में 36 अंकों के साथ चौथे नंबर पर पहुंच गई है और टीम को अभी एक मैच और खेलना है।

जुवेंतस अब टेबल टॉपर एससी मिलान से सात अंक ही पीछे है।

Share This Article