जूनियर एनटीआर की फिल्म में विलेन बनेंगे शाहिद कपूर? ‘फर्जी 2’ को लेकर भी मिला बड़ा अपडेट

Manu Shrivastava
2 Min Read
शाहिद कपूर
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

अभिनेता शाहिद कपूर ने अपनी सुपरहिट वेब सीरीज ‘फर्जी’ के दूसरे सीजन को लेकर बड़ा अपडेट साझा किया है। इंस्टाग्राम पर फैंस से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि ‘फर्जी 2’ का अधिकांश काम पूरा हो चुका है और यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो यह सीरीज अगले साल रिलीज हो सकती है। शाहिद ने इस साल मार्च में इसकी शूटिंग शुरू होने की जानकारी भी दी थी। इससे पहले निर्देशक जोड़ी राज और डीके ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दूसरे सीजन की आधिकारिक पुष्टि की थी, जिसके बाद से दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

क्या साउथ सिनेमा में होगी दमदार एंट्री?

‘फर्जी 2’ के अलावा शाहिद कपूर को लेकर एक और बड़ी चर्चा तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता जल्द ही साउथ सिनेमा में कदम रख सकते हैं। खबर है कि उन्हें जूनियर एनटीआर की आगामी फिल्म ‘वैगन’ में खलनायक की भूमिका के लिए संपर्क किया गया है। इस फिल्म का निर्देशन ‘केजीएफ’ और ‘सलार’ फेम प्रशांत नील कर रहे हैं, जिससे यह प्रोजेक्ट पहले ही सुर्खियों में है।

अभी नहीं हुई आधिकारिक पुष्टि

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस किरदार के लिए पहले अभिनेता टोविनो थॉमस से बातचीत चल रही थी, लेकिन उनके प्रोजेक्ट से अलग होने के बाद मेकर्स अब शाहिद कपूर के साथ बातचीत कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म में उनकी एंट्री को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। यदि यह खबर सच साबित होती है, तो शाहिद पहली बार किसी बड़े पैन-इंडिया एक्शन फिल्म में दमदार विलेन के रूप में नजर आ सकते हैं, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार करेंगे।

Share This Article