राहुल के युवा संवाद कार्यक्रम पर टिप्पणी के बाद थरूर ने कहा – यह पार्टी पर हमला नहीं है

शशि थरूर ने राहुल गांधी के युवा संवाद कार्यक्रम पर अपनी टिप्पणी स्पष्ट करते हुए कहा कि उनका मकसद कांग्रेस या नेतृत्व पर हमला करना नहीं, बल्कि युवाओं को राजनीति से जोड़ना था।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: कांग्रेस नेता शशि थरूर ने शनिवार को अपनी उस टिप्पणी पर सफाई दी जिसमें उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के विरोध-प्रदर्शन जितना ‘जेन जी’ का समर्थन नहीं मिला। उन्होंने अफसोस जताया कि मीडिया इसे ‘‘मेरी अपनी पार्टी या उसके नेतृत्व पर हमले’’ के तौर पर पेश कर रहा है।

थरूर ने कहा कि उनका मकसद यह बताना था कि राजनीतिक पार्टियों को अपने दरवाजे खोलने चाहिए और अगली पीढ़ी के लिए राजनीति को आकार देने की शक्ति हासिल करने के रास्ते बनाने चाहिए।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।