
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऐतिहासिक ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ में हिस्सा लेने वाले लोगों को याद करते हुए रविवार को कहा कि उनका साहस हर भारतीय के लिए हमेशा प्रेरणा बना रहेगा।
‘भारत छोड़ो आंदोलन’ महात्मा गांधी के नेतृत्व में नौ अगस्त 1942 को शुरू हुआ था। इस आंदोलन ने देश की स्वतंत्रता की लड़ाई को निर्णायक गति दी थी।
मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ऐतिहासिक भारत छोड़ो आंदोलन में हिस्सा लेने वाले सभी लोगों को याद कर रहा हूं। उनका साहस हर भारतीय के लिए हमेशा प्रेरणा बना रहेगा।’’
प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘भारत छोड़ो’ के आह्वान ने स्वतंत्रता संग्राम में नयी ऊर्जा का संचार किया और औपनिवेशिक शासन से मुक्ति पाने के लोगों के अटूट संकल्प को दर्शाया।
नौ अगस्त 2026 को भारत छोड़ो आंदोलन के 84 वर्ष पूरे हो गए। यह आंदोलन देश के स्वतंत्रता संग्राम के सबसे महत्वपूर्ण पड़ावों में से एक था।

