Latest Newsझारखंडसरायकेला में ट्रिपल मर्डर केस में शेरू गिरफ्तार

सरायकेला में ट्रिपल मर्डर केस में शेरू गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां (Seraikela-Kharsawan) जिला अंतर्गत आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सतवाहिनी में आशीष गिराई, राजू गोराई और सुबीर चटर्जी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

इस मामले में पुलिस ने नामजद आरोपित शेरू को गिरफ्तार कर लिया है। शेरू की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है।

साथ ही, पुलिस ने बीते दिनों सरायकेला कोर्ट (Seraikela Court) में सरेंडर करने वाले दिनेश महतो को भी रिमांड मे लेकर पूछताछ की, जिसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बोलेरो को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

इस सम्बंध में जानकारी देते हुए एसपी आनंद प्रकाश ने बताया कि इस हत्याकांड का मास्टर माइंड संतोष थापा और छोटू राम है।

वहीं इस घटना को अंजाम देने में दीपक मंडल, आशीष सरदार, भीम सुभाष प्रमाणिक, करतब मुंडा, सुकू, सोनू महतो, संजीव धीवर उर्फ बूढ़ा एवं उमाकांत आदि शामिल थे।

विवाद के बाद आशीष को मार दी गोली

गिरफ्त में आए सोनू के अनुसार आशीष गोराई एवं सुबीर चटर्जी उर्फ रावण के द्वारा संतोष थापा के नाम पर हथियार की सप्लाई तथा शांति नगर में दुकानदारों से रंगदारी वसूली की जाती थी।

इसका छोटू राम द्वारा विरोध किया गया था। उसने दुकानदारों से रंगदारी देने के लिए मना किया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच एक बार झगड़ा भी हुआ था, लेकिन आशीष गोराई तथा सुबीर चटर्जी के द्वारा कहा गया कि जो लोग हमारे रास्ते में आएगा उसे गोली मार देंगे।

आशीष गोराई तथा सुबीर चटर्जी संतोष थापा और छोटू राम को जान से मारने की योजना बनाने लगे थे। इस बात की भनक संतोष थापा को लग गई थी।

उसके बाद संतोष थापा ने हत्या (MURDER) की योजना बना डाली। योजना अनुसार छोटू राम, शेरू सरदार, दिनेश महतो एवं आशीष सरदार मंगलवार को सतवाहिनी आया।

वहां आकर छोटू राम अपने बोलेरो से उतरा और गाली देते हुए आशीष गोराई को एक तरफ ले गया। वहां विवाद के बाद आशीष को गोली मार दी।

गोली लगते ही आशीष लड़खड़ा कर नीचे गिर गया। तब शेरू ने भी एक गोली आशीष को मार दिया। इसी बीच सुबीर चटर्जी और राजू गोराई द्वारा दिनेश महतो से पिस्टल की छीना- झपटी किया जाने लगा।

तब दिनेश महतो ने राजू गोराई और सुबीर चटर्जी को एक गोली मार दी। इसी बीच राजू भागने लगा। तब उसको आकाश सिंह सरदार, दीपक मंडल, उमाकांत तथा संजीव ने पकड़ लिया और दिनेश महतो (Dinesh Mahato) ने उसे गोली मार दी।

spot_img

Latest articles

राजनीति और मीडिया दोनों का अंतिम लक्ष्य राष्ट्रहित हो : राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला

रांची : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने सोमवार को रांची प्रेस क्लब...

आरसीपी सिंह की जदयू में हो सकती है वापसी!

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कभी निकटतम सहयोगी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी...

महिलाओं से जुड़े मुद्दे मजबूती से उठाए महिला मोर्चा : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जनता दल...

बिहार चुनाव में लोक हारा और तंत्र जीता : तेजस्वी यादव

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राजद नेता तेजस्वी...

खबरें और भी हैं...

राजनीति और मीडिया दोनों का अंतिम लक्ष्य राष्ट्रहित हो : राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला

रांची : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने सोमवार को रांची प्रेस क्लब...

आरसीपी सिंह की जदयू में हो सकती है वापसी!

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कभी निकटतम सहयोगी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी...

महिलाओं से जुड़े मुद्दे मजबूती से उठाए महिला मोर्चा : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जनता दल...