पूर्व विधायक संजीव सिंह को दुमका की सेन्ट्रल जेल में किया गया शिफ्ट

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: झरिया विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के पूर्व विधायक संजीव सिंह को आज दुमका की सेंट्रल जेल में शिफ्ट कर दिया गया।

रविवार को धनबाद से कड़ी सुरक्षा में पूर्व विधायक को दुमका लाया गया।

इसकी जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक के समर्थक भी दुमका पहुँच गए और जेल गेट पर समर्थकों की भीड़ जुटी रही।

मालूम हो कि पूर्व विधायक संजीव सिंह 11 अप्रैल 2017 से नीरज सिंह हत्याकांड के मामले में जेल में बंद हैं।

जेल आईजी के निर्देशानुसार पूर्व विधायक को दुमका जेल में शिफ्ट किया गया।

पूर्व विधायक की सुरक्षा के लिए सेंट्रल जेल प्रशासन मुस्तैद दिखा।

Share This Article