झारखंड में 10 लाख के इनामी नक्सली जीवन कंडूलना ने किया सरेंडर

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के 10 लाख के इनामी हार्डकोर नक्सली जीवन कंडूलना के रांची पुलिस के समक्ष सरेंडर करने की सूचना है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जीवन कंडूलना मूल रूप से खूंटी जिले के रानिया थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

सूत्रों ने बताया कि 10 लाख का इनामी माओवादी जीवन कंडूलना अपने कई अन्य साथियों के साथ सरेंडर किया है।

मामले को लेकर सोमवार को झारखंड पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में जीवन कंडूलना को आधिकारिक रूप से सरेंडर कराया जाएगा।

नक्सली के सरेंडर को लेकर अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 10 लाख इनामी जीवन कंडूलना चाईबासा जिले के पोड़ाहाट के जंगल में क्षेत्र में सक्रिय था।

सूत्रों के अनुसार पोड़ाहाट के जंगल में माओवादी सुरेश मुंडा-जीवन कंडुलना का दस्ता और सारंडा में अनमोल दा, मिसिर बेसरा व मोछू उर्फ लंबू का दस्ता सक्रिय है।

ये तीनों सारंडा क्षेत्र के जंगलों में भ्रमणशील हैं।

उल्लेखनीय है कि सरकार के सरेंडर नीति से प्रेरित होकर भाकपा माओवादी के सबजोनल कमांडर बोयदा पाहन ने बीते 13 अक्टूबर 2020 को अपने तीन साथियों के साथ रांची पुलिस के समक्ष सरेंडर किया था।

कांके स्थित न्यू पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में सामने हथियार डाला था। बोयदा पाहन पांच लाख का इनामी था।

Share This Article