शिमला में टैंकर से कार की टक्कर में दो पुलिसकर्मियों की मौत

शिमला के टालैंड-खलीनी रोड पर कार और टैंकर की टक्कर में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। दोनों पुलिस लाइन कैथू में तैनात थे और इलाज के दौरान दम तोड़ा।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

शिमला: टालैंड-खलीनी रोड पर एक कार और एक टैंकर की टक्कर होने से कार सवार दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हेड कांस्टेबल प्रवीण मेहता और कांस्टेबल हेमंत कुमार, दोनों कैथू स्थित पुलिस लाइन में तैनात थे। सोमवार को कार चालक के नियंत्रण खो देने के बाद वाहन एक टैंकर से टकरा गया, जिससे दोनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की एक टीम दोनों को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) ले गई, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। एसएसपी गौरव सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।