सरकार जल्द ‘बैंकिंग फॉर विकसित भारत’ पर उच्चस्तरीय समिति गठित करेगी: सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार जल्द ‘बैंकिंग फॉर विकसित भारत’ पर उच्चस्तरीय समिति बनाएगी, जो बैंकिंग क्षेत्र की समीक्षा कर विकास के अगले चरण के अनुरूप बदलाव सुझाएगी।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि सरकार जल्द ही ‘बैंकिंग फॉर विकसित भारत’ पर एक उच्चस्तरीय समिति का गठन करेगी। वित्त मंत्री ने 2026-27 के बजट में ‘बैंकिंग फॉर विकसित भारत’ पर एक उच्चस्तरीय समिति गठित करने का प्रस्ताव रखा था। इसका उद्देश्य बैंकिंग क्षेत्र की व्यापक समीक्षा करना और इसे भारत की वृद्धि के अगले चरण के अनुरूप बनाना है।

राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित दो दिवसीय ‘पीएसबी कॉन्क्लेव’ को संबोधित करते हुए सीतारमण ने कहा, ‘‘ हमें उम्मीद है कि बैंकिंग क्षेत्र की समीक्षा के लिए उच्चाधिकार प्राप्त समिति के गठन की घोषणा जल्द होगी… समिति की घोषणा जल्द की जाएगी।’’ उन्होंने कहा कि समिति सरकार को अपने विचार और सिफारिशें देगी। सीतारमण ने एक फरवरी, 2026 को अपने बजट भाषण में कहा था, ‘‘मैं ‘बैंकिंग फॉर विकसित भारत’ पर उच्चस्तरीय समिति गठित करने का प्रस्ताव करती हूं, ताकि क्षेत्र की व्यापक समीक्षा की जा सके और इसे भारत की वृद्धि के अगले चरण के अनुरूप बनाया जा सके। साथ ही वित्तीय स्थिरता, वित्तीय समावेश और उपभोक्ता संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।’’

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।