जैक 10वीं बोर्ड पेपर लीक मामले में चौंकाने वाला खुलासा, प्रेमिका के लिए चुराया प्रश्नपत्र

News Aroma
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Paper leak case : जैक 10वीं बोर्ड पेपर लीक मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस ने बताया कि 12वीं कक्षा के छात्र कमलेश ने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए 10वीं का प्रश्नपत्र चुराया था। कमलेश ने न केवल प्रश्नपत्र चुराया, बल्कि उसे बेचकर करीब 15 हजार रुपये भी कमाए। आरोपी कमलेश को गिरफ्तार कर लिया गया है, और वह गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के बेरहाबाद का रहने वाला है।

ब्लेड से चुराया प्रश्नपत्र

कमलेश पिछले दो वर्षों से गिरिडीह में रहकर पढ़ाई कर रहा था, जहां उसकी मुलाकात एक छात्रा से हुई और वह उससे प्यार करने लगा। अपनी गर्लफ्रेंड के लिए ही उसने ब्लेड से प्रश्नपत्र की चोरी की थी।

प्रश्नपत्र बेचने का तरीका

इसके बाद कमलेश ने जमुआ में एक पारा शिक्षक को प्रश्नपत्र की पीडीएफ फाइल दी, जिसके जरिए यह प्रश्नपत्र कई अन्य लोगों तक पहुंचा। उसने अपने अन्य सहयोगियों के कहने पर सोशल मीडिया पर प्रश्नपत्र बेचने की योजना बनाई। उसने लाल मोहन, रोहित, अंशु और कृष्णा के साथ मिलकर प्रश्नपत्र का एक पीडीएफ फाइल तैयार किया और इसे 500 रुपये में बेचने लगा।

गिरफ्तारी और पेपर लीक में अन्य आरोपित

इस पेपर लीक मामले में पुलिस ने गिरिडीह से छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो 12वीं कक्षा के छात्र, तीन 10वीं कक्षा के छात्र और एक 9वीं कक्षा का छात्र शामिल है। पुलिस की पूछताछ में यह जानकारी सामने आई है कि कमलेश ने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए प्रश्नपत्र चुराया था, और बाद में अन्य लोगों के साथ मिलकर उसे सोशल मीडिया पर बेचने का फैसला किया।

Share This Article