नेपाल में सिद्धार्थनगर निवासी युवक नदी की जलधारा में बहा, शव बरामद

नेपाल के बुटवल में अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से सिद्धार्थनगर निवासी 34 वर्षीय प्रभात सोनी तेज जलधारा में बह गए। शनिवार को तलाशी अभियान में उनका शव बरामद हुआ।

Razi Ahmad
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गोरखपुर (उप्र): उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले का 34 वर्षीय युवक नेपाल में एक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से उसकी जलधारा के साथ बह गया और उसका शव शनिवार को बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मृतक की पहचान प्रभात सोनी के रूप में हुई है जो नगर पंचायत, इटवा का निवासी था। वह शुक्रवार को अपने परिजनों के साथ नेपाल गया था।

रिश्तेदारों के अनुसार, समूह बुटवल (नेपाल में) में एक नदी के पास चट्टानों पर बैठा था, लेकिन उसका जल स्तर अचानक बढ़ गया और धारा तेज हो गई। उन्होंने बताया कि इससे पहले कि कोई उसे बचा पाता, प्रभात बह गया।

परिवार के लोगों ने यह भी आशंका जताई कि पत्थर से टकराने के बाद उसके सिर पर चोट लगी होगी।

नेपाली अधिकारियों ने तलाशी अभियान चलाया और शव शनिवार दोपहर को बुटवल (नेपाल में) में बरामद किया गया और कानूनी औपचारिकताओं के लिए वहां रखा गया है।

प्रभात के पिता अवधेश सोनी अन्य रिश्तेदारों के साथ शनिवार को नेपाल के लिए रवाना हो गये। उनके साथ इटवा नगर पंचायत के अध्यक्ष विकास जायसवाल भी थे।

परिजनों ने बताया कि प्रभात रक्षाबंधन पर अपनी मां के साथ मऊ-जिगिनिहवा स्थित ननिहाल गए थे। वहां से वह और उनके छोटे भाई शिवा सोनी, उनकी मां और अन्य रिश्तेदार नेपाल गये।

यह दुर्घटना तब हुई जब वे नदी के बीच एक चट्टान वाली जगह पर बैठे थे और अचानक पानी बढ़ गया।

प्रभात के परिवार में उनकी पत्नी और चार साल तथा डेढ़ साल की दो बेटियां हैं। वह दो भाइयों में बड़ा था।

इटवा थाने के प्रभारी अनिल कुमार दुबे भी परिवार के पास पहुंचे और शव मिलने की पुष्टि से पहले जानकारी जुटाने का प्रयास किया।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।