सिमडेगा के दीपक नायक ने यूपीएससी की परीक्षा में मारी बाजी,सीआइएसएफ में बने असिस्टेंट कमांडेंट

सिमडेगा के दीपक कुमार नायक ने यूपीएससी असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा में सफलता हासिल कर सीआईएसएफ में पद प्राप्त किया। उनकी उपलब्धि से परिवार और जिले में खुशी है।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सिमडेगा : जिले के सामटोली निवासी दीपक कुमार नायक ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सिमडेगा की धरती सिर्फ खेल में हीं नहीं बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में भी अपना दबदबा रखती है। सिमडेगा के लाल दीपक कर नायक का चयन संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित असिस्टेंट कमांडेंट (सीआइएसएफ) परीक्षा में हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे जिले में खुशी का माहौल है। दीपक के एक पिता दुखु नायक एक शिक्षक हैं, वहीं उनकी माता उर्मिला देवी गृहिणी हैं।
दीपक ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, सिमडेगा से प्राप्त की। वर्ष 2015 में उन्होंने सेंट मेरीज इंटर कॉलेज, सिमडेगा से इंटर (विज्ञान) की परीक्षा जिले में टॉप कर उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने संत ज़ेवियर कॉलेज, रांची से गणित में स्नातक प्रथम श्रेणी से पूरा किया। उच्च शिक्षा के बाद दीपक ने दिल्ली में रहकर सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी की। उनकी मेहनत और लगन का परिणाम रहा कि उन्होंने यूपीएससी की प्रतिष्ठित परीक्षा उत्तीर्ण कर CISF में असिस्टेंट कमांडेंट पद हासिल किया। दीपक की इस सफलता पर उनके परिजनों, शिक्षकों,मित्रों और जिले के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Share This Article