सिमडेगा SP ने 16 पुलिस पदाधिकारियों का किया ट्रांसफर, 24 घंटे में करना है योगदान

सबको नए स्थान पर 24 घंटे के भीतर योगदान देने का आदेश दिया गया है, आदेश के अनुसार, पुलिस अवर निरीक्षकों व सहायक अवर निरीक्षकों का ट्रांसफर किया गया है

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सिमडेगा: रविवार को सिमडेगा के SP सौरभ कुमार (SP Saurabh Kumar) ने 16 पुलिस पदाधिकारियों का ट्रांसफर (Police Officers Transfer) कर दिया है।

सबको नए स्थान पर 24 घंटे के भीतर योगदान देने का आदेश दिया गया है। आदेश के अनुसार, पुलिस अवर निरीक्षकों व सहायक अवर निरीक्षकों का ट्रांसफर किया गया है।

इनका हुआ ट्रांसफर

पुलिस अवर निरीक्षक धीरज विश्वकर्मा को बानो थाना, सहायक अवर निरीक्षक शंकर बखला को बानो थाना, सहायक अवर निरीक्षक अक्ष्यवर राम को बानो थाना, सहायक अवर निरीक्षक अजय कुमार सिंह को पुलिस केंद्र सिमडेगा, सहायक अवर निरीक्षक विनोद कुमार राम को जलडेगा थाना भेजा गया है।

इन्हें भी भेजा गया दूसरी जगह

सहायक अवर निरीक्षक अजय कुमार राय को जलडेगा थाना, सहायक अवर निरीक्षक शिवचरण उरांव को विशेष कोषांग सिमडेगा, पुलिस अवर निरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह को सिमडेगा थाना, पुलिस अवर निरीक्षक विनोद उरांव को सिमडेगा थाना, महिला पुलिस अवर निरीक्षक मनीता कुमारी को साइबर सेल सिमडेगा, पुलिस अवर निरीक्षक इमरान अहमद खान को पीसीआर सिमडेगा, पुलिस अवर निरीक्षक बाबूलाल यादव को PCR सिमडेगा में ट्रांसफर किया गया है। पुलिस अवर निरीक्षक दिनेश कोईरी को PCR सिमडेगा, सहायक अवर निरीक्षक ब्रह्मदेव यादव को न्यायिक पदाधिकारी के आवासीय कॉलोनी में, पुलिस अवर निरीक्षक अशोक कुमार झा को ठेठईटांगर थाना तथा सहायक अवर निरीक्षक सुखदेव हेंब्रम (Sukhdev Hembram) को दिवा कार्यालय सिमडेगा में भेजा गया है।

Share This Article