गायिका हर्षदीप कौर ने अपने बेटे का किया नामकरण

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: गायिका हर्षदीप कौर ने अपने पहले बेटे का नामकरण कर दिया है। हर्षदीप ने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्होंने अपने बेटे का नाम हुनर सिंह रखा है।

बेटे के नामकरण की जानकारी देते हुए उन्होंने लिखा वाहेगुरु जी के आशीर्वाद से हमने अपने बेटे का नाम हुनर सिंह रखा है। कृपया आप उस पर अपना प्यार और आशीर्वाद बनाएं रखें।

गायिका ने यह भी बताया कि हुनर कला, कौशल और प्रतिभा को संदर्भित करता है।

हर्षदीप और उनके पति मनकीत सिंह के घर नन्हा मेहमान 2 मार्च को आया था।

उसके अगले दिन उन्होंने यह जानकारी दी।

लिखा था, थोड़ी खुशी स्वर्ग से धरती पर आ गई, जिसने हमें मम्मी और डैडी बना दिया।

हमारा जूनियर सिंह आ गया और हम काफी खुश हैं।

इस हफ्ते की शुरुआत में गायिका ने अपने बेटे की पहली तस्वीर साझा की थी, जिसमें वह और पति मनकीत बच्चे को पकड़े मुस्कुरा रहे हैं।

हर्षदीप 20 मार्च, 2015 को अपने बचपन के दोस्त और ब्यॉयफ्रेंड मनकीत के साथ परिणय बंधन में बंधी थीं।

इनकी शादी में दोनों के परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।

Share This Article