चाईबासा में छह किलो का IED बम बरामद किया

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पश्चिमी सिंहभूम: पश्चिमी सिंहभूम (Chaibasa) जिले के गोईलकेरा थाना क्षेत्र के आराहासा कैंप के समीप से पुलिस और सुरक्षाबलों ने सर्च अभियान के दौरान एक छह किलो का IED Bomb  बरामद किया है।

SP आशुतोष शेखर (SP Ashutosh Shekhar) ने मंगलवार को बताया कि प्रतिबंधित नक्सलियों के विरुद्ध कोल्हान कोर एरिया में लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के क्रम गुप्त सूचना मिली कि गोईलकेरा थाना के आराहासा कैम्प से हुसिपी – कटना (Husipi – Cut) के रास्ते में सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के उद्देश्य से छह किलो का एक IED लगाया गया है।

SP ने बताया कि इलाके में सर्च अभियान जारी

इसके बाद जिला पुलिस, CRPF और झारखंड जगुआर के नेतृत्व में स्वच्छ अभियान चलाया गया। सर्च अभियान के दौरान IED बरामद किया गया।

SP ने बताया कि उसे सुरक्षा बलों ने Diffuse कर दिया। SP ने बताया कि इलाके में सर्च अभियान जारी है।

उल्लेखनीय है कि भाकपा माओवादी (CPI Maoist) के एक करोड़ के ईनामी शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनल दा, असीम मंडल, प्रमोद मिश्रा और अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सांगेन अगरिया एवं अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में भ्रमणशील है। इसी को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Share This Article