HomeUncategorizedक्या उंगलियां चटकाने से होता है कोई फायदा या फिर बीमारी को...

क्या उंगलियां चटकाने से होता है कोई फायदा या फिर बीमारी को हम दे रहे हैं बुलावा… जानिए

Published on

spot_img

Snapping Fingers Side Effects:अक्सर लोग जब खाली बैठे होते हैं तब उन्हें अपनी उंगलियां चटकाते (Snapping Fingers) हुए अपने कई बार देखा होगा।

अधिकतर लोगों को दिन में कई बार अपनी उंगलियां चटकाने की आदत (Habit) भी होती है।

लेकिन कई बार आपके दिमाग में यह सवाल आया होगा कि क्या उंगलियां चटकना फायदेमंद (Beneficial) होता है या फिर इसके कुछ नुकसान (Side Effects) भी होते हैं।

घर के बड़े-बुजुर्ग अक्सर आपको उंगलियां चटकाते हुए देखने पर टोकते होंगे और घर के बच्चों को उंगलियां नहीं चटकाने की सलाह भी दी जाती है, लेकिन वहीं बच्चे जब पूछते हैं कि ऐसा क्यों नहीं करना चाहिए तो उन्हें इसका जवाब नहीं मिलता और अगर कभी जवाब मिल भी जाए तो काफी अटपटे जवाब सुनने को मिलते हैं।

तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल में बताते हैं की उंगलियां चटकना क्या वाकई में हमारे लिए फायदेमंद होता है या फिर इसके कुछ नुकसान भी होते हैं।

उंगलियां चटकाने की आदत अच्छी या बुरी?

ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर समरजीत चक्रवर्ती ने thehealthsite को बताया है कि ऐसा करना न तो अच्छी आदत है न ही बुरी आदत।

कहा जाता है कि उंगलियां चटकाने से आपको बुखार (Fever), जोड़ों में दर्द (Joint Pain) जैसी समस्या हो सकती है, लेकिन डॉ चक्रवर्ती के अनुसार, इस तरह की कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है।

इस तरह के कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं हैं, लेकिन कई हेल्थ स्टडी में ऐसा दावा किया गया है कि जोड़ों में दर्द या अन्य समस्या हो सकती है।

उंगलियां चटकाने पर क्यों आती है आवाज?

हमारे शरीर के कई अंग ढेर सारे हड्डियों (Bones) के जुड़ने से बनता है। उंगलियों की दो हड्डियों के जोड़ के बीच में एक लिक्विड भरा होता है, जो हड्डियों में एक तरह से ग्रीसिंग का काम करता है।

ये लिगामेंट साइनोवायल फ्लूइड (Ligament Synovial Fluid) होता है और यह हड्डियों के बेहतर मूवमेंट के लिए जरूरी होता है।

जब बार-बार उंगलियां चटकाई जाती हैं तो इससे ये लिगामेंट (Ligament) कम होने लगता है और हड्डियां आपस में रगड़ खाने लगती हैं।

हड्डियों में भरे काबर्न डाई ऑक्साइड (Carbon Di-oxide) के बुलबुले फूटने लगते हैं। ऐसा होने और हड्डियों के रगड़ खाने से आवाज (Sound) आती है।

क्या जोड़ों के दर्द से भी है संबंध?

उंगलियां चटकाने से जोड़ों के आसपास की मसल्स को आराम मिलता है, इसलिए लोग उंगलियां चटकाते हैं और ऐसा कर वे आराम महसूस करते हैं।

कुछ हेल्थ स्टडीज में कहा गया है कि बार-बार उंगलियां चटकाने से उंगलियों में खिंचाव होता है और ये लिगामेंट्स के सीक्रिशन को प्रभावित करता है।

हड्डियों में रगड़ पैदा होने से लंबे समय बाद आपको ये आर्थराइटिस का शिकार बना सकती है।

वहीं डॉक्टर बताते हैं कि जोड़ों के दर्द से इसका कोई खास संबंध नहीं है।

कई मामलों में तो इससे जोड़ मुलायम बन सकते हैं और ये हाइपर-मोबाइल जॉइंट का कारण बन सकता है। क्लासिकल एरा के मशहूर वायलिन वादक और कंपोजर निकोलो पगानिनी मारफन सिंड्रोम (हाइपर-मोबाइल जॉइंट) से ही पीड़ित थे, लेकिन उनकी उंगलियां लंबी थी और वो अपने हाइपर-मोबाइल जॉइंट की वजह उस समय के दौरान बहुत ही आसानी से वायलिन बजाते थे।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...