यूपी में रामपुर से चुनावी ताल ठोक सकते हैं सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव, चर्चा में…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

SP Supremo Akhilesh Yadav: जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) की तारीख नजदीक आ रही है, नए-नए राजनीतिक मामले सामने आ रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के रामपुर से चुनाव लड़ने की चर्चा तेजी से चल रही है।

वजह ये है कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बीते सीतापुर जेल में बंद आजम खान से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद सूत्रों की मानें तो कई सीटों पर दोनों नेताओं के बीच नामों को लेकर चर्चा हुई है।

Akhilesh Yadav की आजम खान से मुलाकात के बाद उनके रामपुर से चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं।सूत्रों के मुताबिक, आजम खान ने Akhilesh Yadav से रामपुर से चुनाव लड़ने का आग्रह किया है।

अगर अखिलेश लोक सभा चुनाव लड़ते हैं तो अब कन्नौज के साथ-साथ रामपुर का भी विकल्प है। सपा ने रामपुर की सीट उपचुनाव में गंवा दी थी।

हालांकि, अभी अखिलेश ने इस बारे में कोई निर्णय नहीं लिया है। उनके Lok Sabha Elections लड़ने या ना लड़ने को लेकर भी पार्टी में विचार किया जा रहा है।

अखिलेश ने सीतापुर जेल में बंद आजम खान से की है मुलाकात

वहीं इस मुलाकात के बाद Akhilesh Yadav ने कहा था कि भाजपा सरकार आजम खान के साथ अन्याय कर रही है। उनके परिवार को भी परेशान किया जा रहा है। यह पूरी तरह से अमानवीय है।

BJP ने झूठे मुकदमों का रिकॉर्ड बना दिया है, लेकिन, अंत में जीत सच्चाई की होती है।सपा प्रमुख ने कहा था कि जनता भाजपा को हराने जा रही है। इसलिए, उन्होंने नारा दिया कि अबकी बार, चार सौ हार।

Akhilesh Yadav की आजम खान से मुलाकात को लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि आजम खान की सहमति मिलने के बाद ही रामपुर के प्रत्याशी पर मुहर लगेगी। वैसे इस बात की सियोरिटी अभी नहीं कहीं जा सकती।

Share This Article