पूर्वी सिंहभूम में पुलिस का विशेष अभियान, 77 अपराधी गिरफ्तार, 365 का सत्यापन

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले में अपराध पर नकेल कसने और फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने शनिवार देर रात एक विशेष छापेमारी अभियान चलाया। इस अभियान में रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, 125 से अधिक होटल, लॉज और गेस्ट हाउस की गहन जांच की गई। साथ ही, संदिग्ध खानाबदोश लोगों की भी तलाशी ली गई।

77 गिरफ्तार, 365 का सत्यापन

अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 77 लोगों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा, पिछले पांच वर्षों में फायरिंग से जुड़े मामलों में शामिल 159 आरोपियों सहित कुल 365 आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। इस ऑपरेशन को सफल बनाने के लिए गोलमुरी पुलिस केंद्र से अतिरिक्त बल तैनात किया गया था।

SSP का बयान

पूर्वी सिंहभूम के SSP पीयूष पांडेय ने बताया, “यह विशेष अभियान आपराधिक तत्वों की पहचान, उनकी गिरफ्तारी और शहरी क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाया गया। हमारा लक्ष्य शहर में कानून-व्यवस्था को बनाए रखना और नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाना है।”

Share This Article