‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का जबरदस्त क्रेज, महंगे टिकटों के बावजूद एडवांस बुकिंग में मचा धमाल

Manu Shrivastava
2 Min Read
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मार्वल के लोकप्रिय सुपरहीरो स्पाइडर-मैन की नई फिल्म स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे को लेकर भारत में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही दर्शकों ने टिकट खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है। खासकर प्रीमियम फॉर्मेट और 4DX स्क्रीनिंग के लिए तेजी से बुकिंग हो रही है, जिससे फिल्म की लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

महंगी टिकट भी नहीं रोक पाए फैंस का उत्साह

रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई में फिल्म के कुछ प्रीमियम शो के टिकट टैक्स सहित 2,690 रुपये तक पहुंच गए हैं। बांद्रा स्थित एक प्रमुख मल्टीप्लेक्स में सबसे महंगी टिकट उपलब्ध बताए जा रहे हैं। इसके अलावा शहर के कई अन्य मल्टीप्लेक्स में भी प्रीमियम स्क्रीनिंग की कीमत 1,500 रुपये से ज्यादा है। इसके बावजूद फैंस का उत्साह कम नहीं हुआ है और कई शो तेजी से भर रहे हैं।

पीटर पार्कर की वापसी का इंतजार

फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा उत्साह टॉम हॉलैंड की पीटर पार्कर के रूप में वापसी को लेकर है। दर्शक एक बार फिर अपने पसंदीदा सुपरहीरो को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक हैं। फिल्म का निर्देशन डेस्टिन डेनियल क्रेटन कर रहे हैं, जो इस फ्रेंचाइजी को एक नई दिशा देने वाले हैं।

शानदार स्टारकास्ट और रिलीज डेट

फिल्म में टॉम हॉलैंड के साथ ज़ेंडाया, जैकब बैटलन, जॉन बर्नथल और सैडी सिंक भी अहम किरदार में नजर आएंगे। यह टॉम हॉलैंड की स्पाइडर-मैन के रूप में चौथी सोलो फिल्म होगी। स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे 30 जुलाई 2026 को रिलीज होगी और इसे अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में देखा जाएगा।

Share This Article