लंदन स्पिरिट के कोच शेन वार्न कोरोना की चपेट में

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लंदन: द हंड्रेड टूर्नामेंट के दोरान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पन गेंदबाज शेन वार्न कोरोना की चपेट में आ गए हैं।

वार्न, लॉर्डस की टीम लंदन स्पिरिट के कोच की भूमिका निभा रहें हैं और फिलहाल उन्होंने अपने आप को आइसोलेट कर लिया है।

क्लब ने जानकारी देते हुए कहा, 51 वर्षीय पूर्व खिलाड़ी ने अपने आप को आइसोलेट कर लिया है।

स्पिरिट की टीम ने एक बयान जारी करते हुए कहा, टीम के मुख्य कोच वार्न, सर्दन ब्रेव के खिलाफ मैच में वे अनुुपस्थित रहेंगे।

उनकी तबीयत सुबह से ठीक नहीं है, उन्होंने टेस्ट करवाया है और उनका लैटरल फ्लो टेस्ट पॉजिटिव आया है।

उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और पीसीआर के रिजल्ट का इंतजार कर रहें हैं। उन्होंने अन्य खिलाड़ी और स्टाफ से दूरी बनाई हुई है।

बयान में आगे कहा, सपोर्ट स्टाफ का एक और सदस्य कोरोना से पॉजिटिव पाया गया है और उसने भी खुद को आइसोलेट कर लिया है। सभी खिलाड़ी सुरक्षित हैं।

Share This Article