निशानेबाज अवनी लेखारा ने रचा इतिहास,पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

टोक्यो: भारतीय निशानेबाज अवनी लेखारा ने सोमवार को ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए टोक्यो पैरालंपिक में स्वर्ण पदक हासिल किया है। इसी के साथ वह पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं हैं।

अवनी ने यहां महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच 1 स्पर्धा में स्वर्ण पर निशाना साधा।

19 वर्षीय अवनी ने कुल 249.6 के विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण जीता, जो एक नया पैरालंपिक रिकॉर्ड भी है।

वह तैराक मुरलीकांत पेटकर (1972), भाला फेंकने वाले देवेंद्र झाझरिया (2004 और 2016) और हाई जम्पर थंगावेलु मरियप्पन (2016) के बाद पैरालंपिक स्वर्ण जीतने वाली चौथी भारतीय एथलीट हैं।

जयपुर की अवनी ने इस स्पर्धा के क्वालिफिकेशन राउंड में 21 निशानेबाजों के बीच सातवें स्थान पर रहकर फाइनल्स में प्रवेश किया था।

उन्होंने 60 सीरीज के छह शॉट के बाद 621.7 का स्कोर बनाया, जो शीर्ष आठ निशानेबाजों में जगह बनाने के लिए पर्याप्त था।

इस भारतीय निशानेबाज ने शुरू से आखिर तक निरंतरता बनाए रखी और लगातार 10 से अधिक के स्कोर बनाए।

चीन की झांग कुइपिंग और यूक्रेन की इरियाना शेतनिक 626.0 के पैरालंपिक क्वालीफिकेशन रिकार्ड के साथ पहले दो स्थान हासिल किए।

Share This Article