एसएसबी ने किसानों के बीच बांटे कृषि उपकरण, ग्रामीणों ने की सराहना

एसएसबी ने गारु के ग्रामीण किसानों के बीच कृषि उपकरण बांटे। पहल से खेती को बढ़ावा, आजीविका मजबूत करने और जरूरतमंद परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने की उम्मीद जगी।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गारु : 32वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) लातेहार द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत बुधवार को वाहिनी मुख्यालय परिसर में कृषि उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बी-समवाय क्षेत्र के ईरुवा, उदयपुरा, कोटंगा सहित आसपास के गांवों के किसानों के बीच कृषि उपयोगी सामग्री का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के गरीब, जरूरतमंद एवं पिछड़े वर्ग के लोगों को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन 32वीं वाहिनी के कमांडेंट राजेश सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान किसानों को कृषि कार्य में उपयोगी उपकरण उपलब्ध कराए गए, जिससे उनकी आजीविका को मजबूती मिलेगी और खेती-किसानी को बढ़ावा मिलेगा।मौके पर कमांडेंट राजेश सिंह, ईरुवा पंचायत के प्रधान राम दयाल उरांव, वार्ड सदस्य पप्पू सरदार सिंह, स्थानीय ग्रामीण, मीडिया प्रतिनिधि तथा एसएसबी के अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे किसानों को खेती में सहायता मिलेगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि नागरिक कल्याण कार्यक्रम के माध्यम से समय-समय पर ग्रामीण एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों में जनहित से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि जरूरतमंद लोगों को सीधे लाभ पहुंचाया जा सके।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।