भारत ने राष्ट्रमंडल तलवारबाजी चैंपियनशिप में पांच और पदक जीते

लागोस राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में भारतीय तलवारबाजी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी, सीनियर स्पर्धाओं में तीन स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीतकर कुल 29 पदक किए।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: भारतीय तलवारबाजी टीम ने नाइजीरिया के लागोस में चल रही राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए सीनियर स्तर की विभिन्न व्यक्तिगत स्पर्धाओं में तीन स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता। भारतीय खिलाड़ियों ने सीनियर महिला फॉइल, सीनियर पुरुष ईपी और सीनियर पुरुष साबरे स्पर्धाओं में दबदबा बनाए रखा। भारत ने इस तरह से इस प्रतियोगिता में 29 पदक जीत लिए हैं जिसमें आठ स्वर्ण, सात रजत और 14 कांस्य पदक शामिल हैं। भारत ने सीनियर महिला फॉइल वर्ग में स्वर्ण और रजत पदक हासिल किए।

कनागलक्ष्मी ने सटीक और नियंत्रित प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता, जबकि उनकी टीम की साथी जॉयस आशिता ने रजत पदक जीतकर पोडियम पर शीर्ष दो स्थान हासिल किए। इंग्लैंड की जॉर्जिया ग्रीन और एमिली गुडचाइल्ड ने कांस्य पदक जीते। सीनियर पुरुष ईपी स्पर्धा में राजेंद्रन शांतिमोल शेरजिन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए दिन का दूसरा स्वर्ण पदक हासिल किया। शेरजिन ने दक्षिण अफ्रीका के क्रूगर पीटर को हराया। वेल्स के बर्कहार्ट मार्क और दक्षिण अफ्रीका के लोसेव्स्की सर्गेई ने कांस्य पदक हासिल किए। सीनियर पुरुष साबरे में करण सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के शिम योन्गी को हराकर भारत के लिए दिन का तीसरा स्वर्ण पदक जीता। भारत के ही कुमारसन पद्मा गिशो निधि और नाइजीरिया के अकिन्योसोये ओलुवाफोलायेमी ने कांस्य पदक हासिल किए।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।