प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने की तेजस्वी यादव से मुलाकात

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने रविवार को बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाक़ात की। तेजस्वी यादव ने नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं।

मुलाकात के दौरान राजेश ठाकुर ने गठबंधन की मजबूती और चुनाव पूर्व जनता से किये गए वादों पर खुलकर चर्चा की।

साथ ही प्रदेश में ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण को लेकर कांग्रेस की प्रतिबद्धता एवं इस संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री से हुई बातचीत का हवाला देते हुए कहा कि आपको भी इस संबंध में मुख्यमंत्री से चर्चा करनी चाहिए।

ठाकुर ने कहा कि कोरोना काल में राज्य की महागठबंधन सरकार ने बेहतर काम किया है।

अब जरूरत है जनता से किये गए बहुप्रतीक्षित ओबीसी आरक्षण के वादे को अमली जामा पहनाने का।

इस अवसर पर म तेजस्वी यादव ने कहा कि गठबंधन दलों में ऐसी आपसी चर्चा होती रहनी चाहिए। बेहतर तालमेल से ही प्रदेश को समृद्धि की ओर ले जाया जा सकता है।

साथ ही ओबीसी आरक्षण के मसले पर मुख्यमंत्री से चर्चा करने की बात कही।

मुलाक़ात के दौरान राज्य के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता एवं कांग्रेस नेता कुमार राजा भी मौजूद थे।

Share This Article